To explore the words.... I am a simple but unique imaginative person cum personality. Love to talk to others who need me. No synonym for life and love are available in my dictionary. I try to feel the breath of nature at the very own moment when alive. Death is unavailable in this universe because we grave only body not our soul. It is eternal. abhi.abhilasha86@gmail.com... You may reach to me anytime.
मंगलवार, 16 जनवरी 2018
रविवार, 14 जनवरी 2018
.....जब पास नहीं हो तुम
GOOGLE IMAGE
लिखना होता है जब बहुत प्रेम
तुम्हें लिख देती हूँ,
मन होता है ढ़ेरों बातें करने का
हजारहां खयाल बुन देती हूं;
शाम ढले जब भी
पक्षियों को देखती हूँ
व्याकुल से लौटते हैं
अपने घरौंदों की तरफ
मैं भी बाट जोहती हूँ तुम्हारी
कि कब आओ
और मैं तुमपे न्योछावर करूँ
प्रेम की हर बून्द
मन के रीतने तक,
घूमती रहूँ तुम्हारे इर्द-गिर्द;
कभी चुन दो न मुझे
अपने अहसास की दीवार में,
तुम पलकें झपकाओ
और मैं बन्द हो जाऊँ
काली पुतलियों के घेरे में,
मेरे दर्द को पनाह मिल जाये
तुम्हारे होने में;
कब दोगे वो रात
जिसकी सुबह मायूस न हो,
क्या करूँ
ज़िन्दगी फ़क़त इतनी भी तो नहीं
रोज़ सुबह होती है
कलेवा भी करती हूँ,
हर अहसास वाली गुनगुनी सुबह को
शाम के दर तक ले जाती हूँ
और अक्सर
तुम्हारे न आने का बहाना
इतनी तसल्ली देकर जाता है
कि तुम तो मेरा सवेरा हो
रातें अपने हिस्से की
कोई और ले गया;
मैं मुस्कराती हूँ हर सुबह
तुम्हारे लिए
कि तुम भी कहीं तो खुश होगे
किसी के साथ
मुझे ईर्ष्या होती है
हर उस शय से जिसे तुम्हारा साथ मिला
उस सूरज से, रोशनी से,
दिन से, सवेरे से,
उन दीवारों से
जहाँ बैठकर तुम लम्हे बुनते हो,
तुम्हारा आकाश एकटक
तुम्हारा नूर ताकता है
मैंने तो उल्टी गिनती भी नहीं शुरू की
जब देख सकूँगी तुम्हें,
बस शब्दों का प्रक्षेपण होता है,
महसूस करती हूँ
तुम्हारी आवाज़ का स्पंदन
अगली आवाज़ मुखर होने तक;
फिर जब बोलते हो न
तो विराम नहीं अच्छा लगता,
प्रेम करती रहूँ तुम्हें
आखिरी साँस के थकने तक
अब आराम नहीं अच्छा लगता।
शनिवार, 13 जनवरी 2018
इसरो का सफ़र..
GOOGLE IMAGE
104 सैटेलाइट एक साथ लांच करने का
इसरो का था पुराना रिकॉर्ड
श्रीहरिकोटा आंध्रा से
मिल गयी एक नयी सौगात:
अप्रैल दिवस 19 सन 1975
सोवियत संघ ने मदद का हाथ बढ़ाया
भारत ने पहला उपग्रह
कक्षा आर्यभट्ट में पहुंचाया;
1980 में रोहिणी सैटेलाइट के प्रक्षेपण का
हुआ सफल प्रयास
अपना पहला राकेट एसएलवी-3 भेजा
पूरी कर ली आस;
इसरो का लोहा दुनिया ने माना है
अब आगे की योजना भी बताना है,
सूर्य के नमन को आदित्य-1
2019 में जायेगा,
2020 में शुक्र और
2021-22 मंगलयान-2 विजय गाथा गायेगा:
मार्च का महीना दूसरे चन्द्र मिशन
चन्द्रयान-2 को समर्पित है
विश्व की नज़र हमारी सस्ती तकनीक पर है
इसरो की नज़र हर महीने
एक रॉकेट भेजने की नीति पर है।
भारत सहित 6 अन्य देशों के 31 उपग्रह प्रक्षेपित करने के लिए हमारे वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई।
बुधवार, 10 जनवरी 2018
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
मेरी पहली पुस्तक
http://www.bookbazooka.com/book-store/badalte-rishto-ka-samikaran-by-roli-abhilasha.php
-
•स्मृति क्या है? °बीते हुए कल के शोर की प्रतिध्वनि •शोर क्यों स्वर क्यों नहीं? °जिस प्रकार हमारी सूक्ष्म देह होती है ठीक उसी प्रकार सूक्ष्म...
-
•एक उचाट सा मन लिए कोने कोने घूमता हूँ मैं गैटविक हवाई अड्डा हर गुज़रने वाले चेहरों में ए आई वन सेवन वन के यात्रियों को खोजता हूँ जो उस रोज...
-
मुझे भी तुमसे कुछ ऐसा सुनना है जैसे मार्केज़ ने कहा था मर्सिडीज़ से और मैं ख़ुद को उसके बाद झोंकना चाहूँगी इंतज़ार की भट्टी में वह इंतज़ार ज...






