To explore the words.... I am a simple but unique imaginative person cum personality. Love to talk to others who need me. No synonym for life and love are available in my dictionary. I try to feel the breath of nature at the very own moment when alive. Death is unavailable in this universe because we grave only body not our soul. It is eternal. abhi.abhilasha86@gmail.com... You may reach to me anytime.
शुक्रवार, 9 जुलाई 2021
बुधवार, 7 जुलाई 2021
सोमवार, 5 जुलाई 2021
जाने क्यों!
जब सार्थक हो मौन
तो माप आता है
आकाश गंगा से लेकर
पृथ्वी की बूँदों का घनत्व,
समझ आता है
दिव्य भाव-भंगिमाएँ,
तुला पर रख गुज़रता है
अकाट्य तर्क
....
अगर असफल होता है
तो बस
प्रेम का उतार चढ़ाव पढ़ने में.
जाने क्यों नहीं पढ़ पाता
प्रेमिका का निःछल मन!
रविवार, 4 जुलाई 2021
"खरी-खोटी" पुस्तक के लिए
नयी-नयी पुस्तकों की प्रतीक्षा करना मेरे लिए कुछ ऐसा है जैसे मानसून की बारिश की प्रतीक्षा. इसी कड़ी में एक बार पुनः प्रतीक्षा को विराम लगा पुस्तक "खरी-खोटी" प्राप्त करने के साथ. इसे पूरा पढ़ने के साथ ही ये मेरे जीवन का दूसरा ऐसा 'व्यंग्य संग्रह' बन गया जिसे मैंने पूरा पढ़ा.
लघुकथा, मिनी कथा, कहानी और लम्बी कहानी इन चार विधाओं से सुसज्जित हैं व्यंग्य, सामाजिक व्यंग्य और पारलौकिक व्यंग्य. जैसा कि नाम से स्पष्ट है पारलौकिक तो इसे पढ़कर नाम के अनुरुप ही आनन्द आता है. पृष्ठ संख्या ५ से प्र० सं० ३८ तक आपको कैलाश पर्वत, क्षीर सागर, ब्रह्म लोक के दर्शन होंगे और इस पावन कार्य में गाइड नारद आपका साथ देंगे. इनमें विवाह, वाहन और सुख के प्रसंग ऐसे हैं जो अमिट छाप छोड़ते हैं मस्तिष्क पर. यदि पूरा पढ़ लिया आपने तो दिमाग लगाने की आवश्यकता नहीं कि कौन सा वाहन किसका. पढ़ते ही ये भ्रम भी मिट जाता है कि हम पृथ्वी वासी ही दुःखी नहीं अपितु किसी प्रभु के पास भी कोई सुख नहीं.
सामाजिक व्यंग्य में पहला व्यंग्य "ब-दस्तूर" मानव बनाने की प्रक्रिया समझाने के साथ प्रारम्भ हुआ कि किस तरह सभी आकार, रंग एवं रुप के मानवों को गढ़ा गया. पूरा पढ़ते हुए एक मुस्कान तिरछे होंठों पर पसरी ही रहती है. "वीज़ा-पासपोर्ट" के माध्यम से आम लोगों को होने वाली परेशानियों और मिलने वाली सुविधाओं पर कटाक्ष है. आगे बढ़ते हुए "अंत भला तो सब भला" सामाजिक विसंगतियों पर प्रहार है. गाँधी जी की यात्रा और माया का ठग ब्रह्मांड अत्यंत रोचकता समेटे हैं. "बिकाऊ" के माध्यम से स्त्री की वस्तु-स्थिति को परोसा है. कुल मिलाकर १६ सामाजिक-व्यंग्यों के जरिए समाज के प्रत्येक कोने पर प्रहार करने के प्रयास में लेखक सफ़ल दिखाई पड़ते हैं.
पृष्ठ संख्या ७७ से ८६ तक लिखे हुए सभी व्यंग्य एक से बढ़कर एक हैं. "निरामिष-सामिष" हमारे उपभोक्ता वाद पर चांटा है कि हमें पौष्टिकता के नाम पर क्या मिल रहा! "धान बोना" मुहावरे को पूर्णतया सार्थक करता है. "दिल का मसला" और "हार्ट रिपेयरिंग सेंटर" के माध्यम से आधुनिक समय के लव, लव ट्राइएंगल और विवाहेत्तर सम्बन्धों की एक झलक मिलती है. "हॉट पैंट" उन विद्यार्थियों के लिए है जो हिंदी माध्यम से पढ़कर अँग्रेजी के छात्रों के मध्य पहुँच जाते हैं और इसका खामियाजा शर्मिंदगी के रुप में उठाना पड़ जाता है. "समीक्षा" के लिए कुछ भी कहना सही नहीं होगा.
कुल मिलाकर लेखक ने अधिकांश विषयों को समाविष्ट करने की चेष्टा की है. जहाँ ये विषय हास्य के साथ रोचकता परोसते हैं वहीं ज्ञान वर्द्धन भी करते हैं. पुस्तक त्रुटि रहित है. शब्दों की सघनता एकाग्रता के साथ पढ़ने से मन को थोड़ा भटकाती है. कहीं-कहीं चलन वाले शब्दों का प्रयोग अखरता है.
उपरोक्त संग्रह माननीय अमरनाथ जी ने लिखा है. इसके पहले भी आपके छः संग्रह (दो खण्ड-काव्य, दो कहानी-संग्रह, एक भजन-संग्रह एवम एक द्विपदी व्यंग्य-संग्रह) प्रकाशित हो चुके हैं. लगभग २० से अधिक संग्रह में सहयोगी रचनाकार की भूमिका निभायी. इसके अतिरिक्त अनेक पत्र-पत्रिकाओं में स्वतंत्र सम्पादन अथवा सम्पादन कार्य किया. आने वाले समय में प्रकाशन हेतु अनेकों मोती कलम से निकलने को आतुर हैं. पुस्तक का प्रकाशन 'अभियान' अभियंता साहित्यकार एवं सांस्कृतिक संस्थान, लखनऊ से हुआ. पुस्तक का मूल्य एक सौ रुपये मात्र है.
माननीय लेखक महोदय एवं मित्र माननीय अनूप कमल अग्रवाल "आग" जी को पुस्तक प्रेषित करने हेतु अशेषाभार! आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामनारत!
शुभाकांक्षी
बुधवार, 10 मार्च 2021
आओ शिव उद्धार करो
जब प्रेममयी धरा छलकी
तब अम्बर गहराया नभ पे
नदिया लहर निचोड़ चली
तो सागर भी रोया छल से
ज्यों वायु किलोरे मार रही
त्यों रुप प्रसून बिसूर रहा
यूँ प्रेमी हिया में आस जगी
के प्रेम का आविर्भाव हुआ
फिर प्रेम चला मुँह मोड़ एक दिन
रुठ गये खुशियों के सब पल-छिन
प्रेमी मन का प्रकट चीत्कार हुआ
कलुषित वेदना का यलगार हुआ
यूँ अगन जली हिमशिला गली
आहत हठ, भागीरथ फिसली
इक गंगा प्रलय की ओर चली
हाहाकार मचाने को, निकली
है आस शिव रौद्र रुप गर्जन वाली
किस तरह जटा में प्रलय सम्हाली
करबद्ध जप रहे हैं, सब नाम प्रभु
दिखला दो छवि अब वही निराली
मंगलवार, 9 मार्च 2021
विश्वास का तारा
अँधेरे जब हँसते हैं
तो बहुत ज़ोर ज़ोर से हँसते हैं
बिल्कुल तुम से
मैं उस हँसी को महसूसने के लिए
पूरा दिन एक पैर पर चलकर
चलते-चलते निकाल देती हूँ
फिर भी उजालों से
कोई शिकायत नहीं करती कभी
और तुम आते भी हो तो
मौन के रेशमी सूत में लिपटकर...
एक हठ से धुला रहता है तुम्हारा चेहरा.
तुम्हारा मौन टूटना कहीं मुश्किल है
आकाश में विश्वास का तारा टूटने से.
रविवार, 7 मार्च 2021
कान्हा की कलाएँ और देह त्याग
प्रतिपदा में चित्तवृत्ति
अंगदा प्रवृत्ति हो
पूर्णिमा का पूर्णामृत
देह तेरी वृत्ति हो.
प्रभास क्षेत्र सोमनाथ
देह छोड़ चंचला
वाणी मादक, गन्ध मादक
द्वैत भाव हर गया
:ऊपर की चार लाइन में कान्हा की चार कलाएँ हैं जिन पर राधा मर मिटी थी. नीचे वर्णित है कान्हा ने सोमनाथ के प्रभास क्षेत्र में देह त्याग किया था. इससे पहले उन्होंने द्वैत भाव पर एकाकार की भावना संचारित की थी.
मेरी पहली पुस्तक
http://www.bookbazooka.com/book-store/badalte-rishto-ka-samikaran-by-roli-abhilasha.php
-
•स्मृति क्या है? °बीते हुए कल के शोर की प्रतिध्वनि •शोर क्यों स्वर क्यों नहीं? °जिस प्रकार हमारी सूक्ष्म देह होती है ठीक उसी प्रकार सूक्ष्म...
-
•एक उचाट सा मन लिए कोने कोने घूमता हूँ मैं गैटविक हवाई अड्डा हर गुज़रने वाले चेहरों में ए आई वन सेवन वन के यात्रियों को खोजता हूँ जो उस रोज...
-
मुझे भी तुमसे कुछ ऐसा सुनना है जैसे मार्केज़ ने कहा था मर्सिडीज़ से और मैं ख़ुद को उसके बाद झोंकना चाहूँगी इंतज़ार की भट्टी में वह इंतज़ार ज...




