" ज़िन्दगी, तुम्हारे लिए!: अप्प दीपो भवः

शनिवार, 7 मार्च 2026

अप्प दीपो भवः

 












उस दिन

वैदेही और धरती के संवाद

मन में उतरे


उस दिन

प्रतिकारस्वरूप राम

मन से उतरे


राम

अहिल्या के रहे

शबरी के रहे

जानकी के नहीं


कलयुग में भी तो ऐसा ही है

पुरूष स्त्रियों का सगा होता है

पत्नी को सहर्ष त्याग तक देता है


क्यों पूजूँ मैं राम को

जानकी को

या फिर अहिल्या को?

यह प्रतिकार नहीं

प्रश्न है मेरा


रीढ़ विहीन होता जा रहा समाज

मूढ़ हो चुका है

प्रश्न के प्रत्युत्तर में

गढ़ने लगा है प्रश्न


जब विवेक हीनता में

नहीं रख पाता तर्क

तब मौन हो जाता है

स्वांग रचता है

बुद्ध होने का


मैं भी बुद्ध हो जाती हूँ

अंतर से शुद्ध हो जाती हूँ

ईश्वर को स्वयं में पाती हूँ

अप्प दीपो भवः

दोहराती हूँ


कोई टिप्पणी नहीं:

मेरी पहली पुस्तक

http://www.bookbazooka.com/book-store/badalte-rishto-ka-samikaran-by-roli-abhilasha.php