Coffee with Abhi

Buy Me a Coffee

गुरुवार, 19 नवंबर 2026

तुम्हीं मेरे गुलज़ार हो!

 







जब मख़मल सी सुर्खियाँ

अम्ल के पार होती हैं
जब चाहत कलम में
तार तार होती है...
जब सरगोशियाँ न हों हवा में
और दिन पलट जाये
जब लफ़्ज़ का वरक़ पर
मरासिम ठहर जाये
जब तू न हो और मेरा वक़्त
बस तेरे साथ गुज़रे
जब तेरी आँखों में सब पढ़ें
मेरी ग़ज़ल के मिसरे
तब तो कहने देना
तुम्हीं मेरे गुलज़ार हो
मेरी ज़िंदगी के
चारों दिनों का एतबार हो

3 टिप्‍पणियां:

Sweta sinha ने कहा…

बेहद दिलकश, लाज़वाब रचना।
सादर।
------
जी नमस्ते,
आपकी लिखी रचना शनिवार २१ नवंबर २०२६ के लिए साझा की गयी है
पांच लिंकों का आनंद पर...
आप भी सादर आमंत्रित हैं।
सादर
धन्यवाद।

M VERMA ने कहा…

लफ़्ज़ का वरक़
Wahhh

Digvijay Agrawal ने कहा…

रोली
लाजवाब रचना
आभार
वंदन

मेरी पहली पुस्तक

http://www.bookbazooka.com/book-store/badalte-rishto-ka-samikaran-by-roli-abhilasha.php