" ज़िन्दगी, तुम्हारे लिए!: प्रार्थनायें

रविवार, 20 अगस्त 2023

प्रार्थनायें

मेरी प्रार्थनाओं में
कभी नहीं आये
मंदिर-मस्जिद,
गिरजाघर-गुरुद्वारे
बल्कि इन स्थानों पर
पनपी हैं याचनायें
मुझे प्रार्थनाएं आयीं
वहाँ-वहाँ
जहाँ-जहाँ
लिखा मैंने
कोई प्रेम गीत
तुम्हारे साथ
तुम्हारे लिए

मेरी पहली पुस्तक

http://www.bookbazooka.com/book-store/badalte-rishto-ka-samikaran-by-roli-abhilasha.php