To explore the words.... I am a simple but unique imaginative person cum personality. Love to talk to others who need me. No synonym for life and love are available in my dictionary. I try to feel the breath of nature at the very own moment when alive. Death is unavailable in this universe because we grave only body not our soul. It is eternal. abhi.abhilasha86@gmail.com... You may reach to me anytime.
शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017
गुरुवार, 7 दिसंबर 2017
बुधवार, 6 दिसंबर 2017
हाँ, मैं कुरूप हूँ....
SHUTTERSTOCK IMAGE
नहीं हूँ
मैं औरों के जैसी;
बस अपने जैसी
थोड़ी सी अलग हूँ,
नहीं फर्क पड़ता
कि मैं किसी दिखूँ,
पर बहुत फर्क पड़ता है
कि कैसे महसूस करते हो मुझे,
मेरे अंदर बहुत सी
साँसें सुलगती हैं
आहत करता है
तुम सबका दर्द
मुझे अपने दर्द से ज़्यादा,
भींच लेना चाहती हूँ
तुम्हें अपने सीने में
एक बच्चे की तरह
जब तुम्हें मेरी जरूरत होती है,
नहीं ढूंढती मैं तुम्हारा हाथ
अपनी जरूरतों के वक़्त
पर मेरी हथेली उठ ही जाती है
तुम्हारे माथे की सिलवटों पर
छुपा लेना चाहती हूँ
तुम्हें
अपने अहसास की छांव में
क्या फर्क पड़ता
किसी के आंकलन का मुझ पर
उनके बोलने से पहले कहती हूँ,
हाँ, मैं कुरूप हूँ
पर जीवन्त हूँ।
मंगलवार, 5 दिसंबर 2017
और हम सब......????
GOOGLE IMAGE
जाने कितने दिन का वीज़ा है
पासपोर्ट तो लाये थे साथ
घुसपैठिये तो नहीं ही थे
जो अवैध होते हैं
वो तो
सजा पाते है
तुरन्त आता है उनका वारंट
काल के गाल में समा जाते हैं
और हम सब
टहल रहे हैं
इस सल्तनत में
जाने कब वीज़ा खत्म होने का
आदेश मिले
और दूरन्त सफर पर निकलना हो
हे मुसाफिर
जन्म के आँकड़े पर मत जाओ
कर्म की पोटली की ओर देखो
क्योंकि
वीज़ा की अवधि
भभोग में समाहित रहती है।
सोमवार, 4 दिसंबर 2017
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
मेरी पहली पुस्तक
http://www.bookbazooka.com/book-store/badalte-rishto-ka-samikaran-by-roli-abhilasha.php
-
•स्मृति क्या है? °बीते हुए कल के शोर की प्रतिध्वनि •शोर क्यों स्वर क्यों नहीं? °जिस प्रकार हमारी सूक्ष्म देह होती है ठीक उसी प्रकार सूक्ष्म...
-
•एक उचाट सा मन लिए कोने कोने घूमता हूँ मैं गैटविक हवाई अड्डा हर गुज़रने वाले चेहरों में ए आई वन सेवन वन के यात्रियों को खोजता हूँ जो उस रोज...
-
मुझे भी तुमसे कुछ ऐसा सुनना है जैसे मार्केज़ ने कहा था मर्सिडीज़ से और मैं ख़ुद को उसके बाद झोंकना चाहूँगी इंतज़ार की भट्टी में वह इंतज़ार ज...





