बुधवार, 13 फ़रवरी 2019

एक पाती प्रेम की



प्रेम कविता लिखनी थी
सब कुछ तो है
कागज़, कलम, स्याही
बस प्रेम का रंग नहीं
क्या कहते हो बोलो
......छोड़े दें या....
ला रहे हो
वो गुलाबी रंग 
हमारे अंतस वाला...




सस्नेह
तुम्हारी ...
क्या लिख दें बोलो?



लेबल: , , ,

शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018

आओ न प्रेम को अमर कर दो

Google Image

तुम्हारे लिए कोई कसम न हो
फिर भी पूरा जनम है
सात फेरे न सही
हम तेरे तो हैं,
सुहाग का चूड़ा, बिछुआ, महावर
आरती का थाल
सब कुछ सजाया है
अब मान भी जाओ हमारी मनुहार
आज चंदा को अपनी नथ बनाना है
चाँदनी की पालकी में
प्रेम डगरिया जाना है,
पीपल की ओट से
स्नेह का दिया मत दिखाना
छत पर चाँद उतरने का भ्रम मत बनाना,
हमें तो दूर आसमानों में फैली
वो लाली चाहिए,
पूरा चाँद तो तुम ही हो मेरे;
कभी मन में पसर जाती है
उम्मीदों की अमावस
तब तुम्हीं तो हो न जब आँखें झुकाकर
स्वीकारोक्ति देते हो
अपने होने की, हमारे साथ हर पल,
हम नेह के सूत पर
आँखें मूँदकर चल पड़ते हैं,
तुम्हारा होना हमारे मन का उजाला जो है,
तुम हो तो हम हैं
अब आओ भी
मन कितना प्रेम-पिपासु हो रहा,
शब्दों के छज्जे पर
इसकी वय न ढ़लाओ,
श्री-गणेश कर दो कि
मन से मन का एकाकार तो हो गया
देह को हमारे नाम से मुक्त कर दो
हमें पतिता बना दो,
समा लो हमें खुद में
समर्पण का गठबंधन करा दो,
सोंख लो बून्द-बून्द हमारे कौमार्य की
हमें ईश की ब्याहता बना दो
बहुत हो गया बातों का परिणय
अब तो हमें अमरपान करा दो!

लेबल: , , , , , , , ,

गुरुवार, 13 सितंबर 2018

पाकीज़गी इश्क़ की



पुरकशिश, दिलकश सी है तुम्हारी छुअन
कैसे रहते भला इश्क़ में नापाक हम
वो इरादतन था तुम्हारा
हमें बाहों में समा लेना
हम ज़र्रा-ज़र्रा तुम्हारे
हर इरादे पे मर गए
जब भी देखी तुम्हारी नज़र हमपे
हम खुद में ही सिहर गए,
कैसे छोड़ोगे इस रात में
इस आँचल की सरगोशी,
फेंक दो न ये हया का क़तरा
चूमने दो अपनी पेशानी,
फैला दो अपनी आँखों का पहरा
हो जाने दो हमें खुद से दर-ब-दर
आओ न कि वक़्त की टहनी से लिपटकर
दो बातें कर लें
खून तो बहता है हर रोज रगों में
आज ये साँसें भर लें
बड़ी किस्मत से मिले हैं ये लम्हे
इन्हें जाया न करो
पास बुलाने की कभी हमको
वजह तो बताया न करो,
दिल में उठ रही तुमको हर भँवर की कसम
इश्क़ के मौसम की हर लहर की कसम
सीने की धड़कनों पे अपने कान तो रख
मचल रहे अपने भीतर के इशारे को समझ
आज ले लेने दो हमको वो सोंधी सी महक
आज की रात करने दो सिसकियों में गुजर
यूँ ही आँखों-आँखों में हो जाने दो सहर
तुमको हमारे भीतर की कस्तूरी की कसम
हर आहट पर इश्क़ की मंजूरी है सनम
ज़र्द हुआ चेहरा, सर्द पाँवों पे करम कर दो
इन आँखों पे इक नज़र की रहम कर दो
बन जाने दो हमें इश्क़ के मजमून का
गुलाबी वो सफर,
जहाँ मोहब्बत को लग जाती है
महबूब की नज़र!

लेबल: , , , , , ,

रविवार, 1 अप्रैल 2018

बिना संबोधन वाला पहला ख़त

जब तुम्हारी पहली चिट्टी आयी थी
लिफाफे पर देखा था अपना नाम
एक सुंदर सी बड़ी लिखावट वाला
मुरझा सा गया था
उसका पीला रंग
मग़र तुम्हारे हाथों की खुशबू लेना नहीं भूले
ये जानते हुए भी
कि कितने ही हाथों ने छुआ होगा
तुम्हारे बाद भी,
हर अक्षर बचाकर खोल ही दिया था लिफाफा
और एक-एक कर निकाले थे
वो सारे दस्तावेज़,
जो तुम्हारी बुद्धिमत्ता, कुशलता और
अनुभवी होने के परिचायक थे
उन सबके बीच
तुम्हारा एक प्यारा सा चित्र,
तुम्हारी खुशबू बरसाते
काले रंग की स्याही से लिखे हुए चंद अक्षर
हम जानते थे
ये हमारे लिए हैं
फिर भी हम ढूंढते रह गए थे
तुम्हारा दिया हुआ एक प्यारा सा संबोधन
जो सिर्फ हमारे लिए होता
तुमने लिख भेजी थी हिदायतें
इस हिदायत के साथ
कि
तुम चाहो तो रख सकती हो
मेरी तस्वीर...अपने पास
तबसे आज तक
तुम्हारी वो तस्वीर
और खत वाला लिफाफा
घेरे हुए हैं
मेरे तकिए के नीचे की जगह
मग़र अब तक इंतज़ार है
उस सम्बोधन का!

लेबल: , , , ,

गुरुवार, 21 दिसंबर 2017

Mujhe ishq hai tujhi se


लेबल: , , ,

शुक्रवार, 17 नवंबर 2017

मैं अपनी फ़ेवरिट हूँ.


 GOOGLE IMAGE

कितना खूबसूरत है
मेरे मैं से मेरा रूबरू होना
वो हर शब्द
भावनाओं की झीनी चादर से ढ़के
मैं पढ़ती रही जो तुमने कहे
कभी खुलकर
तुमने अहसास की बारिश कर दी
मेरे दिल के मोती कभी
अपने नेह की चाशनी में पगे,
तुम तो तुम हो
ये जानती थी मैं हरदम
मैं क्या हूँ खुद में
वो लम्हे जादू के तुमने रचे,
शब्दों की दहलीज पर
कदमों की हलचल कर दी,
सरसों उगाने को
अपनी हथेली रख दी,
मुझमें कविता है मेरी
सीप में मोती की मानिंद,
समंदर की सहर पर तुमने
शाम की इबारत रच दी,
तुम हो
तो गुमां होता है खुद पर
तुम्हें खुद में
सोचती रह जाती हूँ अक्सर
तुम्हारे इन शब्दों में उलझ गयी हूँ
कि मैं अपनी फ़ेवरिट हो गयी हूँ।

लेबल: , , , , , ,

रविवार, 6 अगस्त 2017

Be with me ever, no alternate.

The addition of two words
Ash+Sha=Asha, makes me perfect.
Abhilasha
I'm really owed to God to bless me wonder of the universe. I dedicate whole journey both of my pillars. If first one is Generator, second one is Observer then obviously me Destructor but they accepted me as I'm. I famished for nothing because they are with me. They stood beside before I stumble. They are the reason if I came to know my worth. I have no words of gratitude coz they are on extreme.
I'm really destined having them.
Be with me ever, no alternate.


लेबल:

बुधवार, 5 जुलाई 2017

An Evening with you


लेबल: , ,

सोमवार, 3 जुलाई 2017

Aoge na


लेबल: , ,

रविवार, 2 जुलाई 2017

अधखुले पन्ने


 GOOGLE IMAGE

 हमारी ख्वाहिशों के अधखुले पन्ने,
अधूरेपन की बेबाक बातें,
कहने को तो बहुत कुछ
उमग रहा मन में,
पर तुम तो निस्तेज हो गए
अपनी बातों के जैसे,
कौन सुनेगा हमें,
मौन सन्नाटों के सिवा।
तुम्हारी यादें समय को
ऐसे रीत रही हैं
जैसे रात का पूरा
स्वेटर ही बुन देंगी,
सुबह की धूप जब खिड़की खोलेगी,
हम भी तो होंगे वहां
तुम्हारी मुस्कान का टीका करने को,
आओगे न तुम?
तुम्हें आना ही होगा
चाहे दिन से मिलने रात न आये,
रात में तारों की बारात न आये,
तुम हो तो सुबह क्या शाम क्या!
तुम हो तो मौशिकी क्या जाम क्या!

लेबल: , , ,

You to me


लेबल: ,

मंगलवार, 27 जून 2017

I need you breath to breath


लेबल: , ,